Duckz! एक शूटर गेम है, जिसमें आपको शेफ एंटोनियो को अधिक से अधिक बत्तख प्राप्त करने में मदद करनी होती है। द ग्रेट डक फेस्ट तेजी से सामने आ रहा है, और वह इसी कारण से कई सारी बत्तखें खरीदना चाहता है।
यदि आप निशाना साधने में कच्चे हैं, तो भी चिंता न करें। यह गेम स्वचालित रूप से आपके लिए सीधे बत्तख पर निशाना साधता है। बस अपने स्मार्टफोन या टैबलेट को टैप करते रहें, और इतने से ही आप एक बत्तख को पकड़ लेंगे। यानी जब तक आप सावधानी से अपना निसाना साधते रहें। कुछ सेकंड ध्यान केन्द्रित करने के बाद अपने लक्ष्य को साधें और कुछ ही देर में आप ढेर सारी बत्तखों के साथ अपने घर की ओर जा रहे होंगे।
बावर्ची एंटोनियो को बत्तख बेचकर पैसे कमाएं ताकि आप उस नगद राशि का उपयोग मनचाहे ढंग से कर सकें। आप या तो नये शिकार स्थलों को अनलॉक कर सकते हैं, या फिर नयी बंदूकें खरीद सकते हैं। बत्तख तालाब, नदी तट के बीच कुछ भी चुन लें या फिर शाम को शिकार के लिए निकलें। यह आप पर निर्भर करता है।
Duckz! में सही मिशन चुनना और पुरस्कार अर्जित करना उतना ही आसान है, जितना यह हो सकता है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें और विश्वव्यापी स्कोरबोर्ड पर #1 पर पहुंचें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Duckz! के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी